बिहारपुर| सुरजपुर जिले के रकसगंडा जलप्रपात में नए साल और - News Summed Up

बिहारपुर| सुरजपुर जिले के रकसगंडा जलप्रपात में नए साल और


बिहारपुर| सुरजपुर जिले के रकसगंडा जलप्रपात में नए साल और मकर संक्राति के मौके पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। यह स्थान सूरजपुर जिला मुख्यालय से करीब 104 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह जलप्रपात रिहंद नदी पर स्थित है। इस जगह पर नदी का पानी ऊंचाई से गिरकर एक संकरी कुंड में समाता है, कुण्ड की गहराई का अंदाजा अब तक नहीं लगाया जा सका है। कुंड से 100 मीटर लंबी सुरंग है, यह सुरंग जहां समाप्त होती है, वहां निकलता पानी सूर्य की रोशनी के कारण अलग अलग मिश्रित रंगों में दिखता है। यहां उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित दूर-दूर से से लोग पहुंचते हैं।


Source: Dainik Bhaskar January 16, 2020 02:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...